STORYMIRROR

Amit Kumar

Romance Classics Inspirational

4  

Amit Kumar

Romance Classics Inspirational

बहुत खुश हूं

बहुत खुश हूं

2 mins
292

बहुत खुश हूं, की तेरे साथ में

सारा ज़माना है।

बहुत खुश हूं, की तेरे साथ में

सारा ज़माना है।

मगर ये याद रखना, की यहां पर

एक दीवाना है।


की बस्ते हो तुम्ही, जिसकी हर एक 

सांसो की लय मेंं,

की बस्ते हो तुम्ही, जिसकी हर एक

सांसो की लय मेंं,

और जिसके होठों पे, हर समय

तेरा तराना है।

बहुत खुश हूं, की तेरे साथ में

सारा ज़माना है।


मैं कैसे ये बताऊ, की मुझे तुम   

राधा सी लगती हो 

मैं कैसे ये बताऊ, की मुझे तुम   

राधा सी लगती हो 

और हर राधा से दूर, इस जहाँ मेंं 

एक कान्हा है। 

बहुत खुश हूं, की तेरे साथ में

सारा ज़माना है।


कभी तो देख कर शीशा, तुम्हे ही 

देख लेते हैं 

कभी तो देख कर शीशा, तुम्हे ही 

देख लेते हैं 

तेरे मुस्काने की, हर एक अदा का

मुझपे खज़ाना है। 

बहुत खुश हूं, की तेरे साथ में

सारा ज़माना है।


जो तुझको छूना हो, खुद को ही 

स्पर्श करते हैं 

जो तुझको छूना हो, खुद को ही 

स्पर्श करते हैं,

तू मुझमें ही बसा, हिस्सा है मेंरा, 

ना बेगाना है। 

बहुत खुश हूं, की तेरे साथ में

सारा ज़माना है।


कभी जो आँखें मुंदती है, तेरे ही 

साथ होते हैं 

कभी जो आँखें मुंदती है, तेरे ही 

साथ होते हैं 

कुछ ऐसी बातें करनी हैं, तुम्हे 

सब कुछ बताना है 

बहुत खुश हूं, की तेरे साथ में

सारा ज़माना है।


चलो थोड़ा समय है, जी ही लेंगे 

इस कहानी को 

चलो थोड़ा समय है, जी ही लेंगे 

इस कहानी को 

की फिर तो, तुमको- हमको साथ 

अपने घर ही जाना है 

बहुत खुश हूं, की तेरे साथ में

सारा ज़माना है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance