STORYMIRROR

VIVEK ROUSHAN

Abstract

3  

VIVEK ROUSHAN

Abstract

बहुत अधिक सोचना

बहुत अधिक सोचना

1 min
253

बहुत अधिक सोचना 

उससे कम कर पाना

उससे बहुत कम हासिल होना 

और उससे भी कम

में गुज़ारा करना

कुछ इस तरह भी

ज़िन्दगी जी जाती है 

ज़िन्दगी जीने का

ये भी एक तरीका है

पर इसमें कोई ज़िन्दगी नहीं 

इसमें इंसान मरता नहीं

इसमें मर जाता है

इंसान के अन्दर की

वो दुनिया

जिसे वो जीना चाहता है

और बच जाता है

उसके नज़र के सामने

वो दुनिया

जिससे वो दूर जाना चाहता है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract