भाई-बहन
भाई-बहन
पाक है कितना यह रिश्ता भाई-बहन का।
सारे रिश्तों में सबसे ही निराला है यह रिश्ता भाई-बहन का।
कोई मोल नहीं है इस रिश्ते का।
इतना है अनमोल रिश्ता यह भाई बहन का ।
हर रिश्ते में होता है मतलब ।
बेमतलब सा है यह रिश्ता भाई-बहन का।
बहन के लिए उसका भाई वह हीरो होता है जो हर मुश्किल में उसके लिए लड़ सकता है।
इतना खास होता है यह रिश्ता भाई-बहन का।
कभी-कभी भाई एक दोस्त की भूमिका भी निभाता है।
हर रिश्ते में ही प्यारा होता है यह रिश्ता भाई-बहन का।
बहन अपने भाई के लिए एक लफ्ज़ गलत नहीं सुन सकती है।
ऐसा होता है यह रिश्ता भाई-बहन का।
मां के बाद अगर दुआओं के लिए हाथ उठते हैं तो वह बहन के होते हैं।
इतना पाक होता है यह रिश्ता भाई-बहन का।
भाई बहन एक माला के समान होते हैं जिसका अगर एक भी मोती निकल जाए तो।
बिखर जाता है यह रिश्ता भाई-बहन का।
ए खुदा तू भाई बहन के इस रिश्ते को सलामत रखना।
बड़ी मुश्किल से मिलता है यह रिश्ता भाई-बहन का।