STORYMIRROR

💫ᴀɪᴍᴀɴ ᴍᴏɪɴ ʀᴀᴢᴀ ɢʜᴏsɪ 👑

Others

3  

💫ᴀɪᴍᴀɴ ᴍᴏɪɴ ʀᴀᴢᴀ ɢʜᴏsɪ 👑

Others

मेरा भाई

मेरा भाई

1 min
161

 वो उमर में मुझसे छोटा है

 लेकिन बड़ा बन कर रहता है

 तू कुत्ती है कमीनी है चुड़ैल है

 वो प्यार में ये सब कहता है मुझसे

 छोटी छोटी बातों पर लड़ता रहता है मुझसे

अपने दिल की हर बात कहता है मुझसे

पहले परेशान करके रुलता है मुझे

 फिर बड़े प्यार से चुप कराता है मुझे

उदास देख कर हंसाता है मुझे

 तुझे हम कचरे में से उठा कर लाए हैं कह कर चिढ़ाता है मुझे

कभी कभी मुझे रूला कर खुद भी रो जाता है

 मुझे सोते से उठा कर खुद सो जाता है

 तू होगा आम दुनिया के लिए लेकिन मेरे लिए बहुत खास है तू

मेरे भाई मेरे दिल के सबसे पास है तू।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन