STORYMIRROR

Jayshri Rajput

Tragedy Inspirational

4  

Jayshri Rajput

Tragedy Inspirational

बेरंगी

बेरंगी

1 min
254

तोल-मोल के घोल-घोल के,

आतीं थी खुशियां रंगों में...

खिल-खिलाते भूल-भुलाते,

रंग जाते थे रंग चेहरों पे...


हँसते -हँसाते औरों को हँसाते,

घूम -घूम के चले गलीं-गलीं में...

दौड़-भाग के भाग-दौड़ के,

रंगते चले चेहरे धनी-रूनी के...


मूंद-मूंद के छुप-छुप के,

मुस्कुराते देख चेहरे औरों के...

चुप-चाप से रुक-रुक के,

लगते थे कभी रंग भी गैरों पे...


झूम -झूम के नाच-नाच के

पीते भांग भी मौजों में...

पीते-पिलाते मिलते-मिलाते

मिल जाते थे हम भी रंगो में....


अब चुप-चुप से अटक-लटक के,

बैठे है घर के कोनों में...

रंग-वंग में भांग-वांग में,

पड़ गया भंग खुशियों में...


देख-देख के सोच-समझ के 

इस बार रह लो घरों में...

रुकते-रुकाते आस-पड़ोस में,

सावधानी रखना अपनों में...


देख-रेख से सूझ -बुझ से,

हो सके टालों खेल होली में...

जश्न रंग में रोना-धोना 

बेरंगी कर दी दुनिया करोना ने...


रंग-रंग में खेल-खेल में

हो सके तो टालो इस बार,

डरो मत सब सही रहा तो,

खेलेंगे होली अगली बार...

खेलेंगे होली अगली बार...


नोट- कृपया इस होली घर पर रहे, सुरक्षित रहे,

साथ ही इस बार आधुनिक माध्यम से जैसे की मोबाइल से अपने परिजनों,

दोस्तों को होली की बधाइयां दे....

हॅपी होली



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Tragedy