STORYMIRROR

Gurdarshan Taneja

Romance

4  

Gurdarshan Taneja

Romance

​बड़ी कोशिशों के बाद ,, अनफॉरगेटबल

​बड़ी कोशिशों के बाद ,, अनफॉरगेटबल

1 min
275

ख़ुद को हमने भुलाया है बड़ी कोशिशों के बाद

बेवज़ह कोई याद आया है, बड़ी कोशिशों के बाद,


यूँ तो होती थी मुलाकात उससे - ख़्वाबों में ही सही

ख़ुद उसने हमें बुलाया है, बड़ी कोशिशों के बाद,


वही चाल, वही आँखें वही अंदाज़, बस हँसी कुछ कम लगी, 

उसने दिल को मेरे हंसाया है बड़ी कोशिशों के बाद,


अरसा बीत गया - हम प्यार करना ही भूल गए

जीने का मक़सद याद आया है बड़ी कोशिशों के बाद,


कैसे कहते बेवफ़ा उसकी मासूमियत तो देखिए

फिर मुझसे ही दिल लगाया है बड़ी कोशिशों के बाद,


ये काली घटाएँ हटें तो चाँद का दीदार करें

दीवाना ही सही, अपना कुछ तो बनाया है बड़ी कोशिशों के बाद,


टूटा होगा कोई तारा, मेरे सामने कभी

मन्नत आज पूरी हुई है, बड़ी कोशिशों के बाद,


पैसा शोहरत हमने, ज़िंदगी में कमाई है बहुत

उनकी इज़्ज़त को आज कमाया है बड़ी कोशिशों के बाद,


ज़िन्दगी बेज़ार हुई जाती थी, मुखपे यकीं करो

उसने फिरसे तुझे मिलाया है बड़ी कोशिशों के बाद,


ऑंखे झपकना भूल चुके हैं इतनी सुनसान थीं राहें

अब ये ख़ुमारी कैसी, अपनी आँखों से कुछ पिलाया है बड़ी कोशिशों के बाद,


ज़िन्दगी इस क़दर हसीन है मुझे मालूम न था,

अब कहीं जाके यक़ीन आया है बड़ी कोशिशों के बाद...


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance