STORYMIRROR

Naveen Singh

Drama Romance

4  

Naveen Singh

Drama Romance

बडा अच्छा लगता है।

बडा अच्छा लगता है।

1 min
352

तेरा बिना कुछ कहे

यू गले लग जाना

गले लग के जोर से दबाना

आँसुओ को छुपाते हुए

तेरा यू मुस्कुराना

बडा अच्छा लगता है।


दिमागी सोच की लहरों में

दिल रूपी कश्ती को चलाना

मेरी सारी गलतियों को माफ कर

तेरा यू प्यार जताना

बडा अच्छा लगता है।


बाते करते करते यू

तेरे गोद में सर रख के सो जाना

तेरी छोटी छोटी उँगलियों को

मेरे बालो में घुमाना

और जब तू सोये 

तो गालों पर तेरे प्यार से थप्पड़ लगाना

बडा अच्छा लगता है।


तेरा ओ गिफ्ट लाना

तेरी छोटी छोटी 

गलतियों पर तुझे चिढ़ाना

और जब रोने लगती है तू

तब प्यार से गले लगा के मनाना

बड़ा अच्छा लगता है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Drama