STORYMIRROR

Ajay Singla

Drama

3  

Ajay Singla

Drama

बचपन की शरारतें

बचपन की शरारतें

1 min
444

बच्चों की क्लास थी

शोर बहुत हो रहा

टीचर बहुत गुस्से में थी

एक बच्चा सो रहा।


डंडे से थी की पिटाई

लड़का वो कांप गया

मैं भी उस क्लास में था

उनका गुस्सा भांप गया।


लड़के की ये हालत देख

क्लास सारा डर गया

मैडम का ये रौद्र रूप

शांत सब को कर गया।


इतने में आवाज आयी

बाहर से इक आया बच्चा

चीख के मुझे बुलाया

मेरा दोस्त था वो अच्छा।


टीचर ने उस को बुलाया

चपत दीं फिर उसको चार

ये तो वही बात हुई

कि आ बैल मुझे मार।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Drama