STORYMIRROR

Ajay Singla

Others

4.5  

Ajay Singla

Others

बन्धन

बन्धन

2 mins
2

बंधन 


मन से एक दिन बात कर रहा 

कहे मुझे “ मैं थक गया हूँ 

दिन भर सोचता रहता कुछ कुछ 

मुझे आराम नहीं देता है तू ।


संसार के सब ये बंधन झूठे 

इनमें फँसा के रखा मुझको 

मुझको ये दिन रात सताएँ 

क्या कष्ट ना दें ये तुझको ?


धन, स्त्री, पुत्र ये सारे 

और भी जो संबंध हैं तेरे 

काम, क्रोध, लोभ, मोह, मद, मत्सर 

राग, द्वेष रहें तुझको घेरे ।


वैराग्य तुझे हुआ नहीं अभी 

संसार भँवर में डोल रहा है 

कब छोड़ेगा असत्य जगत को 

तेरे साथ बँधा इनसे हूँ मैं “ ।


मैं सोचूँ, उद्विग्न मन मेरा 

पर सच ही तो बोल रहा ये 

आधी से ज़्यादा उमर बीत गई 

कुछ तो कमी रह गई जीवन में ।


एक दिन जब मैं सो रहा था 

प्रभु मेरे सपने में आए 

पूछें “ क्या तू सचमुच में ही 

जगत के संग को छोड़ना चाहे “ ।


संकल्प मेरा तब बड़ा दृढ़ था 

हाँ कर दी थी मैंने झट से 

भगवान हँसे और उसी क्षण में 

“ तथास्तु “ कह चले गए वो फट से ।


सुबह उठा तो समझ ना पाया 

रात को सपने में हुआ क्या 

क्या सचमुच में छोड़ना चाहूँ 

भोग विलास मैं इस जगत का ।


अन्तरमन मेरा डरा हुआ था 

मैंने पूछा “ तुम्हें हुआ क्या”

कहने लगा” क्या छोड़ दोगे सब 

जैसा सपने में कहा था “ ।


मैं और मन दोनों स्तब्ध थे 

क्या संकल्प कर दिया है हमने 

अगर प्रभु ने इच्छा पूरी की 

तो क्या हम सुखी रह सकेंगे ।


एक पल में प्रभु करें आकर्षित 

दूसरे पल भोग संसार के 

ठीक से निर्णय ना ले सकूँ 

समय बीत रहा इसी उलझन में ।


प्रभु ही मुझपर कृपा करेंगे 

मैं तो शरणागत हूँ उनकी 

जो भी मेरे लिए अच्छा हो 

निर्णय ये करें अब वो ही ।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन