STORYMIRROR

Ajay Singla

Others

4  

Ajay Singla

Others

परमेश्वर

परमेश्वर

1 min
0

परमेश्वर 


जो कुछ जीवन में अच्छा है 

जो सुन्दर है, जो सच्चा है 

वो सब तो एक ईश्वर ही 

वेद, शास्त्र ऐसा कहते हैं ।


अनुभूति जिनमें हो श्रेष्टता की 

उत्कृष्टा और खूबसूरती 

जो उत्तम और सर्वोत्तम हैं 

अद्वितीय मेरे प्रभु ही ।


वो आकर्षक, कमनीय हैं 

दिलकश बहुत और रमणीय हैं 

दिव्य हैं वो, वो हैं अलौकिक 

अद्भुत, अतिसुंदर वही हैं ।


हैं अलौकिक, अति विलक्षण 

विचित्र, मोह लेते हैं मन 

वो अनोखे और अनूठे 

वार दूँ उनपर तन, मन,और धन ।


विशुद्ध और यथार्थ हैं वो 

प्रणाम करूँ उन सत्यनिष्ठ को 

निष्कपट भी कहते हैं उन्हें 

करुणामय मेरे प्रभु तो ।


कृपालु, परोपकारी 

छवि मनोहर उनकी नयारी 

अतुलनीय, सबसे वशिष्ट वे 

जगदीश्वर, बांकेबिहारी ।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन