STORYMIRROR

Shipra Verma

Children

4  

Shipra Verma

Children

बचपन बचा रहे सदा

बचपन बचा रहे सदा

1 min
263

*बच्चे चाहते हैं कि वो बच्चे रहें

असल में वो चाहते हैं कि, 

वो चाहें जितने बड़े हो जाएं

पर उनसे जो बड़े हैं, सदा रहें ! 


बचपन बचा रहेगा तब तक

जब तक अपने बड़े रहेंगे

उसके बाद हम खेलेंगे अवश्य

पर बच्चों जैसे न हो सकेंगे ! 


सबके अन्दर एक बच्चा है

बड़ा होने से जो डरता है

अपने बड़े गर सदा रहें तो

दिल का बच्चा कब डरता है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Children