STORYMIRROR

Anil Sharma

Inspirational Others Children

3  

Anil Sharma

Inspirational Others Children

बच्चे बड़े हो गए

बच्चे बड़े हो गए

1 min
258

बच्चे बड़े हो गए,

पिता की उलझन, मां की थकान को समझने लगे।


बच्चे बड़े हो गए,

अपने भविष्य के प्रति सजग होने लगे।


बच्चे बड़े हो गए,

सामाजिक मर्यादा, रीति रिवाज़ समझने लगे।


बच्चे बड़े हो गए,

रिश्तों के ताने बाने में उलझने लगे।


बच्चे बड़े हो गए,

पिता की छाया, मां के त्याग को समझने लगे।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational