STORYMIRROR

Ravidutt Mohta

Tragedy

3  

Ravidutt Mohta

Tragedy

अंगूठी

अंगूठी

1 min
609

औरत

सारी उम्र

पहने रहती है

एक उँगली में

पूरी शादी


उसकी कलाइयाँ

भर दी जाती है

चूड़ियों से


नारी देह का

कोई अंग नहीं छोड़ा

पुरुष ने

अपनी हवस मिटाने को


यहां तक कोख भी

उसकी

पुरुष भर देता है

अपनी हवस से


बेचारी औरत

सारी उम्र रह जाती है

तरसती

एक पुरुष को।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Tragedy