अलबेले रंग यारी के
अलबेले रंग यारी के
कुछ लोग बहुत खास
जैसे चंदा की चांदनी
जैसे फूलों में गुलाब।
जैसे फलों में आम।
वैसे ही जब हम सब साथ
तो हर शै माहताब
ओर फिर हम सब आम से बन जाते खास।
जब भी मिलते करते खूब धमाल
कैसे बीत जाता समय पता चलता ही नहीं।
ऐ दोस्तों बस यूं ही हंसते हंसाते रहे हम सब साथ।
चलो बिन बात मिल के हर बार मुस्कुराये ,
कुछ आग बस यूं ही लगाए।
चलो करें खुद से ये वादा दोस्ती
की हर मुलाकात हो खास हर हाल में।
हर बार जमा हसीन यादें हम करें
चलो छोड़ हर एक फिक्र को।
दोस्ती के हसीन किस्सों के हम ही तो किरदार बेमिसाल।
आओ दोस्ती की गरिमा का श्रद्धा से रखे ख्याल।
ज्योति की सुंदर रश्मियां अठखेलियां करती
घर अपर्णा का ढ़ूंढकर
करें खुशियों की इंद्रधनुषी बारिश।
हर एक खुशियों की महिमा को
आओ अपने अंक में भर ले।
यही तो है अलबेले रंग यारी के।
इन रंगों में आओ भीगकर हम भी
अलबेले यारों बन जाए।
