STORYMIRROR

Sourabh Suryawanshi

Drama Inspirational

4  

Sourabh Suryawanshi

Drama Inspirational

अकेला हूँ मैं

अकेला हूँ मैं

1 min
236


बात करने के लिए बहुत लोग हैं,

पर जब साथ में बात करने की बारी आयी,

तो अकेला हूं मैं।

"समझ सकते हैं" कहने के लिए बहुत लोग हैं,

पर जब सच में समझने की बारी आयी,

तो अकेला हूं मैं।

साथ हंसने के लिए बहुत लोग हैं,

पर जब आंसू पोंछने की बारी आयी

तो अकेला हूं मैं।

रिश्ते निभाने के लिए बहुत लोग हैं,

पर जब अपनों की बारी आयी,

तो अकेला हूं मैं।

खुशी और दुःख तो ज़िंदगी में हैं,

पर जब साथ में महसूस करने की बारी आयी,

तो अकेला हूं मैं।

प्यार तो सबको किया,

पर जब खुद को सबसे ज्यादा जरूरत पड़ी,

तो अकेला हूं मैं।

सबके सामने मजबूत खड़ा रहा

पर जब अंदर से टूटा,

तो अकेला हूं मैं।

दुनिया के सामने बिल्कुल ठीक हूं,

पर एक बार अकेले में मिल कर देखो,

तो बहुत अकेला हूं मैं।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Drama