ऐसा कोई कोई है
ऐसा कोई कोई है
चलते तो सभी हैं यहाँ,
जो मंजिलों को पा जाये,
ऐसा कोई-कोई है !
ज़िंदा तो सभी हैं यहाँ,
जो जिन्दगी को समझ पाये,
ऐसा कोई-कोई है !
मरते तो सभी हैं यहाँ,
जो मौत यादगार बन जाए,
ऐसा कोई-कोई है !
