STORYMIRROR

Gautam Sagar

Classics Inspirational Children

4  

Gautam Sagar

Classics Inspirational Children

अद्भुत हिंदुस्तान

अद्भुत हिंदुस्तान

1 min
348

कहीं हिमाचल बर्फीला,

कहीं है राजस्थान

रेत- बर्फ का समन्वय, 

अद्भुत हिंदुस्तान


गोरी गजनी को भी दिया, 

कितने जीवनदान

कभी न हमलावर रहा, 

अद्भुत हिंदुस्तान


हल्दीघाटी आज भी करती, 

चेतक का गुणगान

पशु भी देशभक्त कहाया 

अद्भुत हिंदुस्तान


काशी में भक्ति की गंगा, 

नालंदा में ज्ञान

वृंदावन में प्रेम बसे, 

अद्भुत हिंदुस्तान


कन्हैया पर छंद लिखें 

नजीर औ’ रसखान 

ग़ालिब को गाये जगजीत 

अद्भुत हिंदुस्तान


बिस्मिल्ला शहनाई फूंके 

शिव जी का स्थान 

मीरा को मीर पढे 

अद्भुत हिंदुस्तान


शिकागो में पहली बार 

युग-सन्यासी का ज्ञान 

सुनकर विश्व बोल उठा 

अद्भुत हिंदुस्तान


धोनी सचिन की बैटिंग हो 

या लता दीदी का अमृत गान 

सो देखे सुने खो जाये 

अद्भुत हिंदुस्तान 


ध्यानचंद ने नंगे पैर 

हॉकि में जो भरी उड़ान 

हिटलर बोल उठा था तब 

अद्भुत हिंदुस्तान


गिल्ली डंडे वाले बच्चे 

भाला फेंका टोक्यो में,

हुआ स्वर्ण संधान

कि अद्भुत हिंदुस्तान


सर्जिकल स्ट्राइक का दृश्य 

शौर्य का एक प्रमाण 

शत्रु भी किया अभिनंदन 

कि अद्भुत हिंदुस्तान।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Classics