अब अपने मन की करने दो !
अब अपने मन की करने दो !
बहुत किया इसके और उसके मन की
अब कुछ अपने मन की करने दो ना..!
बहुत जिया इसके और उसके लिये
अब अपने लिये तो मरने दो...!
इधर उधर बहुत चलाया अपने मन से
अब ख़ुद को चलने दो..
मेरे मन से
अब अपने मन की करने दो ना...!
अब अपने मन की करने दो ना...!!
