STORYMIRROR

Sumit. Malhotra

Tragedy

4  

Sumit. Malhotra

Tragedy

आंसुओं का सैलाब

आंसुओं का सैलाब

1 min
294

बहाकर ले गया सबकुछ मेरा जनाब, 

बहाकर ले गया सबकुछ संग सैलाब। 


बारिश की बूदों का आनंद ले रहे हम, 

अचानक बरसात बन गई थी सैलाब। 


बह गया सबकुछ जो मेरा अपना था, 

मेरा छोटा घर-संसार ले गया सैलाब। 


जीवन भर का ग़म दे के गया सैलाब, 

रह गई यादें और कुछ बचा न जनाब। 


वापसी अब मुमकिन तो नहीं साहब, 

जाने वाले लौटकर नहीं आते जनाब। 


जीवन भर रहना आँखों में ये सैलाब, 

दर्द भरा सदा ही आंसुओं का सैलाब। 


संसार कहता हमें पत्थर दिल साहब, 

ये पत्थर दिल अब रोता है बेहिसाब। 


आँखों में तबाही ना पर बहुत सैलाब,

हर पल हर लम्हा बहता यारों सैलाब।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Tragedy