STORYMIRROR

Mayur Krishna

Romance Tragedy

3  

Mayur Krishna

Romance Tragedy

जब मैं बीमार होता हूँ...

जब मैं बीमार होता हूँ...

1 min
205

जब मैं बीमार होता हूँ

तो तुम्हारा सारा प्यार मिलता है

दिल तो चाहता है 

कभी ठीक ना रहूँ


पर तुम्हारे माथे की शिकन से 

कहाँ दिल को आराम मिलता है 

जब मैं बीमार होता हूँ 

तो तुम्हारा सारा प्यार मिलता है


बार बार पूछती हो तुम मेरा हाल 

छोटी छोटी बातें बताने लगती हो

दवाइयों पर भरोसा नहीं होता 


तुम अपने नुख्से आजमाने लगती हो 

किसी अपने से चाहिये किसी को

ऐसा दुलार मिलता है

जब मैं बीमार होता हूँ 

तो तुम्हारा सारा प्यार मिलता है


मेरे ठीक होने पर 

फिर तुम्हारा कहीँ खो जाना

तुमसे बात करना चाहू 

तो हा हूं मे बाते खत्म हो जाना 


फिर से वही अकेलेपन मे मैं 

फिर से वही इंतज़ार मिलता है 

जब मैं बीमार होता हूँ 

तो तुम्हारा सारा प्यार मिलता है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance