आखिरी गुजारिश
आखिरी गुजारिश
न तू मुझे गले लगा
न ही सजदे में सजा
न मंगलाचार गा
ना माथे पे रोली सजा।
ना दे अपने प्रेम का वस्ता
ना चल तू आहिस्ता-आहिस्ता
ना विरह अगन का दिखा तू रास्ता
ना स्वीकार कर मेरी दासता।
परिवार के फर्ज याद न करवा
ना माँ के दूध का कर्ज़ याद करवा
ना कोई मनुहार कर
ना गले का हार बन।
अश्रुओं से गाल न सजा
वतन की माटी की रोली लगा
और खुशी खुशी कर दें विदा
जान वतन पर करने दें फिदा।
अपने कदमों के निशान
जिस राह पर मैं छोड़ जाऊँगा
उसी राह पर चला देना मेरा वारिस
यहीं होगी तुमसे मेरी आखिरी गुजारिश।

