STORYMIRROR

chandraprabha kumar

Children

4  

chandraprabha kumar

Children

विश्व महासागर दिवस

विश्व महासागर दिवस

1 min
19

 आज है विश्व महासागर दिवस 

महासागरों का महत्व समझें,

उनकी वजह से आने वाली चुनौतियां समझें

और उनके लिए जागरूकता बढ़ायें।


पहला विश्व महासागर दिवस

मनाया गया था 8 जून 2009 को,

जब इसे संयुक्त राष्ट्र संघ ने 

आधिकारिक मान्यता दी थी। 


रियो डि जनेरियो के 'पृथ्वी ग्रह' फ़ोरम में

लिया गया था 1992 में फ़ैसला ,

प्रतिवर्ष आठ जून को

विश्व महासागर दिवस मनाने का। 


महासागर है जीवन का प्रतीक

पर्यावरण संतुलन में है इसकी भूमिका,

जल में ही प्रथम बार

जीवन का अंकुर फूटा था।


पृथ्वी पर जीवन का आरंभ 

महासागर से ही हुआ था , 

धरती का 70 प्रतिशत भाग

घिरा हुआ है महासागरों से।


मानवीय गतिविधियों का असर

समुद्र पर भी दिखाई दे रहा ,

तटीय क्षेत्रों पर प्रदूषण बढ़ रहा

जिससे जैव विविधता प्रभावित हो रही।


पृथ्वी के उपलब्ध जल का

97 प्रतिशत जल समाया है महासागरों में,

विशाल महासागरों की तुलना में

पृथ्वी है एक छोटा सा द्वीप।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Children