STORYMIRROR

Manisha Shaw

Tragedy

4  

Manisha Shaw

Tragedy

आज की दुनिया

आज की दुनिया

1 min
309

देख कर ये दुनिया सारी

हुई मेरी मन बेचारी

नहीं जमाना मेरे जैसा

बोल से ज्यादा मोल है पैसा

प्रेम नहीं यहाँ की पूँजी

तोल-मोल के बनाए सूची

बुरे को बुरा बोल ना पाये

अच्छे को धिक्कार लगाये

नाम का केवल बजता डंका

हर बात पे सिर्फ करते दंगा

मतलब केवल धन से है

नियत गंदी मन से है

सोची समझी दुनियादारी

लाभ के बने सब अधिकारी

झूठे को गले लगाए

औरों को दुख पहुंचाए

मान लो ये नसीहत मेरी

बिक ना जाए सब कुछ तेरी

बनकर तेरा साथी तुझसे

पहले काम लिवायेगा

ऐन वक्त जो आए तो 

तुझको फिर भुलायेगा।। 


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Tragedy