STORYMIRROR

Dr Hemant Kumar

Children Inspirational

3  

Dr Hemant Kumar

Children Inspirational

आज हमारी छुट्टी है

आज हमारी छुट्टी है

1 min
15.5K


आज हमारी छुट्टी है

स्कूल से हो गई कुट्टी है।

सब कुछ उल्टा पुल्टा घर में

झाड़ू पोंछा बर्तन पल में

अब पापा निपटाएंगे

मां की हो गई छुट्टी है

आज हमारी ---------।

पार्क में सब मिल जाएंगे

मौज खूब मनाएंगे

हरी घास फूलों के नीचे

सोंधी सोंधी मिट्टी है

आज हमारी -------।

झूले पतंग और खेल खिलौने

पापा मम्मी भैया दीदी

गोलगप्पे और आलू टिक्की

चटनी सब में खट्टी है

आज हमारी छुटटी है

स्कूल से हो गई कुट्टी है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Children