STORYMIRROR

Jai Prakash Pandey

Abstract Children Stories

3  

Jai Prakash Pandey

Abstract Children Stories

हौसला

हौसला

1 min
281

जब चिड़िया फुदकती है,

तो नहीं पूछो उसकी जाति,

जब चिड़िया चहकती है, 

 तो नहीं पूछो उसका धर्म,

 

चिड़िया पंख पसारती है, 

तो नहीं पूछो वो मकसद, 

चिड़िया हमारे मन में, 

पैदा करती है उड़ने का भ्रम, 


चिड़िया हमें सिखाती है, 

घोंसले बनाने जैसा परिश्रम, 

चिड़िया धर्म नहीं मानती, 

चुगती है दाना बनाके झुंड, 


चिड़िया उदास नहीं होती, 

घोंसला टूटने के बाद, 

फिर से हौसला बढ़ाती है, 

उत्साह से हर तिनके साथ।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract