STORYMIRROR

Jai Prakash Pandey

Others

3  

Jai Prakash Pandey

Others

खोने का दर्द

खोने का दर्द

1 min
271

तुम्हारा इस तरह से 

आईने में चेहरा देखना

फिर बार बार पलटना 

और फिर आँखें मिचकाना

फिर पलकों पे बैठ जाना 

बैठकर हरदम आँसू बहाना

फिर उठकर आईना दिखाना


आईना तोड़ने की कसम खाना

चुपके से आईने का मुंह छुपाना  

सोते सोते आईना को गलियाना

सुबह से आईने में अंदाज़ देखना 

फिर बार बार मुंह छुपाकर हँसना


आईना देख देख मजबूरी बताना 

फिर बड़ बड़ाकर सच छुपाना

अब तुम्हारी आँखें ही हैं आईना 

सच सच बताना कुछ न छुपाना

तुम्हारा इस तरह छोड़कर 

यूं चले जाना 

और आईने में तस्वीर छोड़कर 

इस तरह चले जाना 


भले कांच का टुकड़ा है 

ये आईना 

जीवन का सच बताता ये आईना


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन