STORYMIRROR

Kumar Kishan

Children Stories

3  

Kumar Kishan

Children Stories

बुजुर्ग:एक वृक्ष

बुजुर्ग:एक वृक्ष

1 min
477

जिंदगी में मेरे मित्रों,इस बात का हमेशा ख्याल रखना

कभी किसी बुजुर्ग की आँखों में आँसू मत आने देना

बुजुर्ग तो एक धरोहर होते हैं

हमारी संस्कृति और अनुशासन की

ये तो वृक्ष होते हैं नन्हे-नन्हे

पौधे जैसे परिवार की

बुजुर्ग तो पथ प्रदर्शक होते हैं

दुनिया की सारी अनुभवों से गुजर चुके हैं

इनकी सलाह अगर युवा अपनाएंगे,

तो निश्चय ही हर कठिन

परिस्थितियों से निकल जाएंगे,लेकिन

वर्तमान परिदृश्य कुछ बदला-बदला सा है

अब बुजुर्गों को अपमान का घुट पीना पर रहा है

इनका मार्गदर्शन कोई लेना नहीं चाहता हैं

बुजुर्ग को अपने से हीन समझ रहा हैं,

इसलिए मैं कहता हूँ, हाँ मैं कहता हूँ

हमें बुजुर्गों को सम्मान और प्रेम देनी चाहिए

और इनके साथ कुछ पल प्रेम से बितानी चाहिए



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन