STORYMIRROR

Kumar Kishan

Inspirational

4  

Kumar Kishan

Inspirational

उदासी भरे दिन कभी तो जाएंगे

उदासी भरे दिन कभी तो जाएंगे

1 min
426

तुम क्या सोच रहे हो

क्यों तन्हा और उदास हो

देखो यह प्रकृति सारी

किस तरह मुस्कुरा रही है

तुम सब्र रखो


यह उदासी भरे दिन कभी तो जाएंगे

फिर,जिंदगी में वही सुहाने पल आएंगे

माना की अभी हालात अच्छे नहीं है

आखों में आँसू और चेहरों पर उदासी है


पर,कब तक ऐसे हालात रहेंगे

तुम सब्र रखो

यह उदासी भरे दिन कभी तो जाएंगे

इस जिंदगी का यही दस्तुर है

कभी धूप तो कभी छाया है

हर दर्द को झेलकर


हमें हरपल मुस्कुराना है

तुम सब्र रखो

यह उदासी भरे दिन कभी तो जाएंगे

फिर,जिंदगी में वही सुहाने पल आएंगे।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational