STORYMIRROR

Sunita Jauhari

Inspirational

4  

Sunita Jauhari

Inspirational

उम्र नशे की लत

उम्र नशे की लत

1 min
596

नादान उम्र और नशे की लत

ऐसे मासूमों को बद्दुआ कौन देगा ।।


कर ले तू अपनी मंजिल हासिल

सोच बाहर दाखिला दिलाया था

खुद ही दोस्तों संग आखिर तूने क्यों

नशे की लत को गले लगाया था

न जी रहा था न मर रहा था 

ऐसे युवा से घृणा कौन करेगा,

नादान उम्र और नशे की लत

ऐसे मासूमों को बद्दुआ कौन देगा ।।


यह अंधा खाई है जानकर अपनाया 

माता- पिता ने तुझे बहुतेरे समझाया

चाह कर भी तेरी बर्बादी रोक न पाया

ऐसे बर्बादी को जुर्माना कौन भरेगा 

नादान उम्र और नशे की लत

ऐसे मासूमों को बद्दुआ कौन देगा ।।


समझो उस ईश्वर का इशारा

जीवन फिर मिलता नहीं दोबारा 

अंतर्मन तेरा नशा ने हैं बिगाड़ा

स्वस्थ तन- मन से सुंदर जग सारा 

तुम बिन पानी का सुंदर कुआं कौन करेगा

नादान उम्र और नशे की लत

ऐसे मासूमों को बद्दुआ कौन देगा ।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational