STORYMIRROR

Nirdosh Jain

Inspirational

4  

Nirdosh Jain

Inspirational

श्री राम नाम सत्य है

श्री राम नाम सत्य है

1 min
590

   जिंदगी का यारो ये ही तो एक सत्य है 

   राम नाम सत्य है श्री राम नाम सत्य है 

   सबको पता है सबकी  ये ही गत है 

   राम नाम सत्य है श्री राम नाम सत्य है 


   बाँस की अर्थी पे तूझको बाँधा जाएगा 

   मरघट की और तेरा अंतिम कारवां जाएगा 

   एक कफन पर ही होगा तेरा  अधिकार है 

   वो भी उतारा जाएगा ये भी यारो सत्य है 

   राम नाम सत्य है  श्री राम नाम सत्य है 


   जिनसे तेरा कभी नही सुख दुःख मे भी वास्ता 

   आज उनके ही कंधो पर कट रहा तेरा रास्ता 

   आँख मूंदी तो तेरा कोई शत्रु है ना मित्र  है 

   राम नाम सत्य है श्री राम नाम   सत्य  है 


  मरघट मे बना चबूतरा जिसपर तुझे लिटाया गया 

  तूझको तेरी आखरी मंजिल तक पहुंचाया गया 

  धूं धूं कर जली उठी चिता  ये ही आखरी गत है 

  राम नाम सत्य है  श्री राम नाम सत्य  है ॥


  हमने तो लिख डाली "लक्ष्य"आज क्या है जिंदगी 

  मर्जी अब तो तुम्हारी यारो केसे गुजारो जिंदगी 

  लेकिन फिर भी याद रखना जीवन यही सत्य है 

  राम नाम सत्य है श्री राम नाम   सत्य  है ॥ 

 


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational