STORYMIRROR

Preeti Sharma "ASEEM"

Inspirational

3  

Preeti Sharma "ASEEM"

Inspirational

देख रहा हूँ

देख रहा हूँ

1 min
239

मैं आपको देख रहा हूँ।

और क्या देखता हूँ कि...

जिंदगी तलाश में थी,

जिस राह की।

राह तो खुद ढूंढ रही थी।

उसे उस राह पर।


मैं आपको देख रहा हूँ।

बदल कर बदलाव लाते हुए।

जिंदगी बदलाव का विचार है।

यह मत सोचना कि,

कितनों ने सुना,

एक भी जाग गया तो,

बदलेगा समय।


मैं आपको देख रहा हूँ।

साहस के साथ,

खडा़ होना।

सच्चाई के साथ,

अपने बयानों से,

बदलने वाले इंसान नहीं।


मैं आपको देख रहा हूँ।

जीत होगी,

एक दिन सत्य की ही।

दौड़ ले सौ पैरों पर झूठ वहीं।


मैं आपको देखूँगा।

आगे बढते हुए।

आप देखना मुझे साहस भरते हुए।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational