बरगद की छाँव
बरगद की छाँव
1 min
386
गाँव की चौपाल पर
लगा बरगद
गाँव आने वालों
नए मेहमानों को
दिशा बताता
बरगद के पास ही मुड़ना
या सीधे जाना
चौपाल पर बुजुर्ग
बातों की महफ़िल सजाते
बच्चे लंबी लटकी हुईं
बरगद की लताओं पर झूलते
गर्मी,बरसात में ठहरने का
प्रतीक्षालय बरगद की छाँव
लगता कोई बुजुर्ग
संभाल रहा हो
अपने बच्चे
पंछियों का बसेरा
आने वाले राहगीरों का
अभिवादन करते
पंखों की तालियों से
बूढे बरगद की छाया
बारातियों की स्थली
बेटियों को अपने
गाँव से बिदा होते
देखताआरहा
देता रहा सदैव
अपना आशीर्वाद
पिता की तरह।
