STORYMIRROR

Sanjay Verma

Inspirational

4  

Sanjay Verma

Inspirational

बांसुरी

बांसुरी

1 min
59

बांसुरी वादन से

खिल जाते थे कमल

वृक्षों से आँसू बहने लगते

स्वर में स्वर मिलाकर


नाचने लगते थे मोर

गायें खड़े कर लेती थी कान

पक्षी हो जाते थे मुग्ध

ऐसी होती थी बांसुरी तान


नदियाँ कलकल स्वरों को

बांसुरी के स्वरों में

मिलाने को थी उत्सुक

साथ में बहाकर ले जाती थी


उपहार कमल के पुष्पों के

ताकि उनके चरणों में

रख सके कुछ पूजा के फूल

ऐसा लगने लगता कि

बांसुरी और नदी


मिलकर करती थी कभी पूजा

जब बजती थी बांसुरी

घन, श्याम पर बरसाने लगते

जल अमृत की फुहारें


अब समझ में आया

जादुई आकर्षण का राज

जो की आज भी जीवित

बांसुरी की मधुर तान में


माना हमने भी

बांसुरी बजाना

पर्यावरण की पूजा

करने के समान


जो की हर जीवों में

प्राण फूंकने की क्षमता रखती

और लगती /सुनाई देती

हमारी कर्ण प्रिय बांसुरी।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational