STORYMIRROR

Man Singh Negi

Classics Fantasy Inspirational

4  

Man Singh Negi

Classics Fantasy Inspirational

अंतर

अंतर

2 mins
267

गोली से भी तेज चलती है कलम

आज लगभग सुबह के साढ़े तीन बजे जब हम अपने प्यारे चार पैर के जीव ओरियो को घुमाने बहार ले जाकर घर लौटे तब हमने उससे कहा हम सो रहे है। 

तू भी सो जा। वह भी हमारी बात सुनकर हमारे पैरो पर ही सो गया। 

हम भी जैसे ही लेटे तभी हमारा एक हाथ अपनी पत्नी से जा टकराया। 

तभी हमारे अंतर्मन मे बैठी दैवीय शक्ति ने कहा क्या तुम जानते हो। राम और रामा में क्या अंतर है। 

हमारे अंतर्मन ने ही जवाब दिया। 

राम हमारे अराध्य है। उनकी हम पूजा अर्चना करते है। 

उन्होंने समाज में एक आदर्श पुरुष होने का उद्धरण पेश किया। 

जो मर्यादा पुरषोत्तम राम कहलाए। 

उनकी आराधना करने से कार्य सरल हो जाते है। 

उनकी आराधना करने से मन को शांति मिलती है। 

भगवान राम बारह कला में पूर्ण है। 

जबकि कृष्ण 16 कलाओं से पूर्ण है। 

यूँ तो दोनों में अंतर करना अत्यंत कठिन है। 

परंतु अंतर्मन की बातें आप सबको बतानी अत्यंत आवश्यक है। 

राम राम के नाम की महिमा अपरंपार है। 

जबकि रामा का अर्थ से अभिप्राय है। बहुत ही सुंदर महिला। 

जो महिला नाच गाने में महारथ रखती हो उसे भी रामा कहा गया है। 

हमारा मानना है जो भी महिला भगवान की अराधना में तल्लीन होकर नाचते गाते हुए उनकी आराधना करती है। 

उसे भी रामा कहा जा सकता है। 

कृष्ण का अर्थ भी भगवान कृष्ण से ही है। 

जो ब्याते भाई जीवन को किस प्रकार जीना चाहिए। 

वह यह भी समझाते है दुष्ट यदि समझाने से समझ जाते। 

तो कभी भी महाभारत नहीं होती।

कृष्ण से अभिप्राय है जीवन चाहे विषम परिस्थिति में क्यू ना हो। उससे डटकर सामना करे। 

जबकि कृष्णा से तात्पर्य है द्रोपदी। 

हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे

हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे

यह दैवीय चमत्कार है सुबह पांच बजे से पहले उठने का। 

जहा दैवीय शक्ति आप से बातचीत करती है। 

*आपके उन प्रश्नों का भी जवाब देती है। जहा भक्त लोग आपस में पूछते है। क्या तुमने भगवान को देखा है।*

क्या तुमने भगवान से बातचीत की है। 

वहा आप यदि पांच बजे से पहले उठते है। उसके पश्चात बिस्तर पर नहीं जाते है। तब यकीन मानिए उस वक्त दैवीय शक्ति आपसे ना सिर्फ बातचीत करती है। 

अपितु आपको जीवन में सही निर्णय लेने के लिए दिशानिर्देश भी देती है। 

अंत में यही कहेंगे राम और कृष्ण मे अंतर नही किया जा सकता। 

क्युकी दोनो ही भगवान है। दोनो मे अतुलित बल है। दोनो ने ही दुष्टों का नाश किया है। 

दोनो ही सर्वगुण संपन्न है। दोनो ही आपके आपके आपके और हमारे अराध्य है। 

बोलो प्रेम से बोलो


जय सिया राम

जय राधे कृष्ण


जय जय राम

जय सिया राम


जय श्री कृष्ण

जय राधे कृष्ण।


Rate this content
Log in

Similar hindi story from Classics