STORYMIRROR

Neerja Sharma

Abstract

4  

Neerja Sharma

Abstract

करोना को हराना

करोना को हराना

1 min
519

कोरोना को हराना 

नहीं है आसान 

पर मुश्किल भी नहीं है 

कम से कम भारत वर्ष में।


तपो भूमि, देव भूमि 

यज्ञ, योग, व्रत

जीवन की कठिन से कठिन

परिस्थितियों के लिए

सक्षम भारतवासी।


आयुर्वेद के अग्रणी

योग साधना के साधक 

महीनो बिना खाए पीए

व्रत रखने वाले तपस्वी

वेद पुराणों के ज्ञाता

ऐसे हैं भारतवासी।


जब संकल्प हमने ले लिया 

तो करोना को अब भगाना है 

21 दिन की तो क्या बात है 

उससे पहले ही निबटाना है 


घर में सब अब रहेंगे

न बाहर कोई जाएगा 

करोना बेचारा घूम घामकर 

अकेला ही मर जाएगा।


सब परिणाम जानते हैं 

सो कोई बाहर न आयेगा

महामारी के इस प्रकोप से 

स्वयं स्वयं को बचाएगा।


जो हो रहा अन्य देशों में

वह न हम दोहराएँगे

सबक उनके हालातों से लेकर

स्वयं को सुरक्षित कर जाएँगे।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract