STORYMIRROR

Mamta Rani

Abstract Inspirational

4  

Mamta Rani

Abstract Inspirational

पहचान हमारी हिंदी

पहचान हमारी हिंदी

1 min
284

जन-जन का इससे सरोकार पहचान हमारी हिंदी है

जिस पे सबको नाज है हिंदी भारत माँ की बिंदी है


भारत ऐसा देश हमारा हम सबका यह प्यारा है

मातृभाषा है हिंदी हमारी जन-जन की यह भाषा है


हिन्दी से है हिन्दुस्तान जो है देशवासियों की शान

हिन्दी है वह भाषा जो मन में बसाता है पहचान


हिंदी हमारी भाषा है जन-जन की अभिलाषा है

हिंदी हमारी भाषा है भारत की यह परिभाषा है


सभ्यता हमारी हिंदी हिंदी हमारा संस्कार भी है

भारतवासी के दिल में बसे हमारा व्यवहार यही है



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract