STORYMIRROR

Mamta Rani

Abstract Fantasy Inspirational

4  

Mamta Rani

Abstract Fantasy Inspirational

रक्षाबंधन

रक्षाबंधन

1 min
0

महकते है जिनसे घर आँगन, मन का सुकून है ,
भाई है दिल का धड़कन, जिंदगी का जूनून है |
प्रेम का बंधन है जिनसे,रक्षाबंधन का त्यौहार -
नज्म -नज्म में जैसे संगीत ,उनसे ही इनमें धुन है ||

रक्षाबंधन धागा है प्रेम का ,खूबसूरत एहसास है
इस दुनियाँ में सबसे प्यारा भाई बहन का प्यार है
महकते है जिनसे घर आँगन, मन का सुकून है ,
भाई है दिल का धड़कन, जिंदगी का जूनून है |

कलाई पे सजी राखी, बहना प्यार का पैगाम लायी
दिल में उसके खुशियों की प्यारी सी सौगात छायी
रिश्ते की पहचान है जिससे, ये दिल का अरमान है
ये सिर्फ एक धागा नहीं ,प्रेम और सम्मान है

बचपन की शरारत जिसमें लड़ना और मनाना है
कभी रूठना भाई है ,फिर धीरे से मुस्काना है
महकते है जिनसे घर आँगन, मन का सुकून है ,
भाई है दिल का धड़कन, जिंदगी का जूनून है |

विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract