STORYMIRROR

Mamta Rani

Fantasy Inspirational

4  

Mamta Rani

Fantasy Inspirational

शिव है शक्ति

शिव है शक्ति

1 min
11

ओम नमः शिवाय…
ओम नमः शिवाय…

शिव है शक्ति, शिव है मुक्ति,
शिव है मेरे जीवन की भक्ति।
धड़कनों में बसते हैं महादेव
उनसे ही मेरी हर सांस की शक्ति।

भोले तेरे नाम में है सुकून
दुखों से मिलती है नई धुन
जब भी सुमिरन करूँ महादेव
मिट जाती सारी विपदा महादेव

तेरी कृपा बनी रहे हमपर
हर पल दिल ये गुनगुनाये

गंगा सी पावन है बातें तेरी
चन्द्रमा सा उजाला है
दर पे तेरे जो भी आया
भर देता तू उसकी झोली

तेरा नाम है मेरा सहारा,
तू ही है मेरा किनारा…

हर हर महादेव… हर हर महादेव…
तेरे नाम से है जीवन में उजाला देव

शिव है शक्ति, शिव है मुक्ति,
शिव है मेरे जीवन की भक्ति।
धड़कनों में बसते हैं महादेव,
उनसे ही मेरी हर सांस की शक्ति॥


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Fantasy