STORYMIRROR

Mamta Rani

Abstract Classics Inspirational

4  

Mamta Rani

Abstract Classics Inspirational

शान तिरंगा है

शान तिरंगा है

1 min
8

एकता अखंडता, सम्प्रभुता का प्रतीक है
कर्तव्य ,निष्ठा और साहस का अतीक है
सफ़ेद ,केसरिया ,नारंगी रंग से सुशोभित
तिरंगा हमारा मान देश है इससे शोभित

देश के जवान रहते देश की ,रक्षा के लिए तैयार
एकता और दृढ़ता के साथ, करते है दुश्मनों पे वार
आसमान में उड़ते पक्षी,गगन में लहराता तिरंगा
देशभक्ति और उत्साह का, मन हो जाता रंग -बिरंगा

केसरिया रंग साहस और बलिदान का
सफ़ेद शांति और सच्चाई का प्रतीक है
हरा रंग विकास और समृद्धि लिए
नीला चक्र धर्म और न्याय का अतीत है

भारतीय सेना की वीरता से ,देश हमारा अवगत है
देशभक्ति का जज्बा लिए,प्यार उनका सरहद है
नीले अम्बर में शान से लहराता है तिरंगा
मन में देशभक्ति का जज्बा जगाता है तिरंगा

ममता रानी 'नज्म '
रामगढ़,दुमका
झारखंड


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract