STORYMIRROR

Kunda Shamkuwar

Romance

4  

Kunda Shamkuwar

Romance

पीछा करती आँखें

पीछा करती आँखें

1 min
270

वे मासूम आँखे मेरा पीछा करती रहती है

जैसे वे कोई सवाल कर रही हो

मेरे वजूद से

उन अनजान बातों के बारे में

जो घुमड़ती रहती है जाने अनजाने

मेरे दिल दिमाग मे


कभी वे कहती सी लगती है

बेखौफ होकर मुझे

मेरी जरूरत में तुम नही थे मेरे साथ

जब भीड़ में अकेली थी मैं

लोग मेरे कपड़ों को तार तार कर रहे थे

और भीड़ में किसी कोने में दुबके खड़े थे तुम


सीधे सवाल करती है मुझे वे आँखे

क्या तुम भी ख़ामोशी से तांकते नही रह गये थे

जैसे द्रोपदी के चीरहरण में पांडव मौन थे?


वे गहरी आँखे मेरे अंदर तक झाँकती जाती है

जैसे मेरे उन गुनाहों का हिसाब माँग रही हो

जो शायद मैंने अनजाने में किये हो


मै मौन होता हूँ उसके सवालों से

जब भी गुजरता हूँ उसकी राह से

हैरान होता रहता हूँ मैं

कुछ कहे बिना वह सब कुछ कह देती है मुझे

वे मासूम आँखें मेरा पीछा करती रहती है


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Romance