STORYMIRROR

Mohan Arora

Romance

4  

Mohan Arora

Romance

मिला जो मुझे तेरा साथ

मिला जो मुझे तेरा साथ

1 min
337


मिला जो मुझे तेरा साथ 

मेरी जिंदगी सुधर गई 

मिला जो मुझे तेरा प्यार  

मेरी तकदीर बदल गई

मिली जो मुझे तेरी हसरत 

मेरा सपना साकार हुआ

मिली जो मुझे तेरी ख़्वाहिश 

मेरी कहानी बदल गई 

मिली जो मुझे तेरी खुशी 

मेरा गम निकल गया 

मिला जो मुझे तेरा सपना 

मैं भी हो गया तेरा अपना 

मिली जो मुझे तेरी साँस 

मेरी धड़कन बदल गई

मिला जो मुझे तेरा हर लम्हा 

मेरी रूह बदल गई 

मिली जो मुझे तेरी प्रीत

मेरी दुनिया ही बदल गई  

तेरा हर लम्हा मेरा हो गया 

मेरा हर सपना तेरा हो गया 

तेरी हर कहानी मेरी हो गई 

मेरी हर ख़्वाहिश तेरी हो गई 

तेरा हर गम मेरा हो गया  

मेरी हर खुशी तेरी हो गई 

तेरी हर साँस मेरी हो गई 

मेरी अपनी रुह तेरी हो गई 

तेरी प्रीत मेरी हो गई 

मेरी तकदीर तेरी हो गई 

मिला जो मुझे तेरा साथ 

मेरी जिंदगी सुधर गई 

मिला जो मुझे तेरा प्यार 

मेरी तकदीर बदल गई।



ಈ ವಿಷಯವನ್ನು ರೇಟ್ ಮಾಡಿ
ಲಾಗ್ ಇನ್ ಮಾಡಿ

Similar hindi poem from Romance