STORYMIRROR

Mohan Arora

Children Stories

4  

Mohan Arora

Children Stories

दादी पोती

दादी पोती

1 min
266

साठ साल की उम्र मेरी अब 

तीन बरस की पोती हैं  

बैठ बगल में आ के मेरे वह

धीरे धीरे कभी हंसती है।


लिखना छोड़ मैं मध्य कभी

जब अर्ध यूँ सिर घुमाती हूँ 

ठीक बांए में देख उसे बड़े 

प्यार से खूब सहलाती हूँ।


कहती है वह "दादी जी"

मेरा तुमसे रहा ये वादा जी

मुझे तुम सा ही आगे बनना है 

काश लिखुँ मैं लोग पढे

अब दिल की यही तमन्ना हैं।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन