STORYMIRROR

Garima Mishra

Romance

4  

Garima Mishra

Romance

उसका आना

उसका आना

1 min
370

आंखों को आस दिया

मेरे लफ्ज़ों को आवाज़ दिया

आकर मेरी जिंदगी में तूने

मेरे लम्हों को अहसास दिया !


मेरी धड़कन को सांस दिया

मेरी रूह को ज़ज़्बात दिया

आकर मेरी रातों में तूने

मेरी नींदों को ख्वाब दिया !


धुंधले से इस मंजर में

सीने में गड़े इस खंजर पे

तूने मरहम का है काम किया

आकर मेरी ज़िन्दगी में तूने

मेरे हर दर्द को है आराम दिया !


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Romance