STORYMIRROR

Chandresh Kumar Chhatlani

Abstract

3  

Chandresh Kumar Chhatlani

Abstract

महत्वाकांक्षी सन्यासी

महत्वाकांक्षी सन्यासी

1 min
410

खेल जीवन से सन्यास लेने के कुछ महीनों बाद आज ही शांत मन से घर में दाखिल हो पाया था, उसकी पत्नी ताड़ गयी, और पूछा, "आज बहुत खुश नज़र आ रहे हो ?"

"हाँ, आज रोहन मिला था..."

"अच्छा ! उसे तो लोग आपकी जगह पर मानते हैं।"

"हूँ.... पूछ रहा था कि मैनें इतने रुपये कैसे कमाये ?"

"तो आपने क्या राज़ बताया ?"

"बताया विज्ञापनों में काम करके ही रुपये कमाये जा सकते हैं, वरना खेलों से कहाँ मिलते हैं।"

"इससे तो वो अपने खेल से दूर हो जायेगा।"

"और मेरे रिकॉर्ड से भी..." अपने तमगे देखते हुए उसकी आँखें उनकी रोशनी से चुंधियां रहीं थी।


Rate this content
Log in

Similar hindi story from Abstract