aarti sharma

Tragedy

1.3  

aarti sharma

Tragedy

मां बहुत दर्द हुआ

मां बहुत दर्द हुआ

3 mins
425


चिट्ठी लिखी जाती थी, क्योंकि अपने बात को किसी दुसरे तक पहुंचाने के लिए। पर यह ऐसी चिट्ठी है जिसने एक मां को जीतें जी मार दिया।

कहानी है पायल की। जिसने कभी भी हार नहीं मानी। पायल की मां उसका बहुत साथ देती थी। उसे अच्छी शिक्षा मिले इसके लिए उसने अपने सास ससुर की हर बात मानी। पायल के सपनों को साकार करने के लिए उसकी मां ने बहुत मेहनत की। पायल भी अपने परिवार के नियम का पालन करती थी। उसने अपने मां की हर बात मानी। और खुब मन लगाकर पढाई करती इसके अलावा वह घर के सारे काम करती थी। उसके पास हर चीज का गुण था। सब कुछ ठीक चल रहा था कि पायल ने उस बात को अपना लिया जिसने उसकी जिंदगी में उसके मां के बलिदान को भूला दिया। पायल को एक लड़के से प्यार हो गया। प्यार गलत नहीं है, बस इस बात को अपना कर, पायल निकल पडी। और सब कुछ भुलाकर प्यार कर बैठी। पायल ने इस बात को सबसे छुपा कर रखा। यहां तक कि उसकी मां को भी नहीं पता चला।

आज का दिन पायल के बहुत अच्छा है। क्योंकि आज उसका जन्मदिन है। इस मौके का इंतजार पायल को बहुत ही दिन से था। क्योंकि आज पायल अपने प्यार को अपने परिवार से मिलवाने वाली है। पर उसे इस बात की भनक भी नहीं थी कि कुछ बहुत ही बुरा होनेवाला है। घर पर सभी लोग थे। अचानक दरवाजे पर किसी ने दस्तक दी। पायल की धड़कन बहुत जोर से धड़क रही थीं। भाई ने दरवाजा खोला तो पायल ने देखा कि सफेद चादर में लिपटे हुए एक व्यक्ति को घर के अंदर ले आ रहें हैं। वह सफेद चादर का रंग लाल हो गया था। जब उस चादर को हटाया तो पायल देख कर चीख पड़ी। सब पायल को देखने लगें। पायल ने अपनी मां को बताया की वह इस लड़के से प्यार करती है। यह सुनकर सभी लोग चौंक गए। तभी पायल के भाई ने कहा कि उनके ही इस लड़के को मरवाया है क्योंकि उसे इस बात की खबर हो गई थी कि पायल उस लड़के से प्यार करती है और आज उसने उस लड़के को घर पर बुलाया था। सब से मिलवाने के लिए। पायल की दादी ने उसे बहुत मारा। इस बात के लिए उसकी मां ने कुछ नहीं कहा। वह मानो टुट गई हो। पायल के पिताजी ने उसकी शादी का फैसला लिया। और उसकी शादी करा दी। पायल अपने ससुराल चली गई। और उसकी मां ने जो पायल के लिए सपने देखें थे सब टूट गए।

५ साल बीत गए थे, पायल की शादी को। पायल शादी के बाद कभी मायके नहीं आई थी। पायल की मां पायल से मिलना चाहती थी क्योंकि उसका जी बहुत घबरा रहा था। उसने पायल के पिताजी से कहा तो उन्होंने ने मना कर दिया। ऐसे ही पिछले ५ साल से इस बात को टाल रहे थे। आज पायल का जन्मदिन है। पायल की मां ने भगवान से प्रार्थना की कि वह आज अपने पायल से मिलना चाहती है।उसी समय एक गाड़ी आई। उसमें से एक सफेद चादर में लिपटे हुए व्यक्ति को सभी लोग ले आ रहें थे। चादर हटा कर देखा तो पायल थी पायल की मां चीख पड़ी। और रोने लगी, एक आदमी आया उसके हाथ में एक चिट्ठी थी जिसमें कुछ लिखा हुआ था। उस आदमी ने चिट्ठी को सभी के सामने पढ़ कर सुनाया। उसमें लिखा था कि मां मुझे बहुत दर्द हुआ। उसने मुझे जलाया, मारा। मैंने सब कुछ सहा और मैंने एक चु की भी आवाज नहीं की।

मां वो बार बार मुझे गंदा करते। मुझे बहुत दर्द हुआ। मां आपकी बहुत याद आती, लेकिन मुझे नहीं पता था की मैं कहां हूं। आप से माफी मांग रही हूं कि मैं आप के सपनों को पूरा न कर सकी। मुझे माफ़ कर देना।

पायल की मां ने पूछा कि वह पायल को कहाँ से लेकर आ रहे हैं। उस आदमी ने बताया कि वह उसे कोठे से लेकर आ रहे हैं।


Rate this content
Log in

Similar hindi story from Tragedy