खुद के लिए खड्डा खोदना।

खुद के लिए खड्डा खोदना।

2 mins
563


जब व्यक्ति अनजाने में गलती करता है, तो वो बहुत पछताता है। लेकिन कोई गलती जानकर की जाती है तो उसके परिणाम बहुत बुरे होते हैं। और वह अनजाने में की गई गलती से भी ज्यादा तकलीफ़ देते हैं। मतलब अपने ही हाथों से अपना गला घोट कर मार डालना। कौन करता है ये बेवकूफी? जो प्यार में पागल होता है?

किसी भी धर्म में इस बात की आज भी इजाजत नहीं दी गई है कि वह व्यक्ति किसी दूसरे धर्म के व्यक्ति से प्यार करे। लेकिन लोग हर बार यही गलती कर बैठते हैं और उन्हें ये लगता है कि प्यार का कोई धर्म नहीं होता।

मां अपने लाडले को पाल पोस कर बड़ा करती है, और पिता उनके हर जिद को पूरा करते हैं। फिर ये लोग अपना और‌ अपने लोगों का तकलीफ़ क्यों बढ़ा देते हैं?

विशाल अपने परिवार से बहुत प्यार करता था। लेकिन उसकी जिंदगी में ऐसे लोग भी थे, जिनसे वो प्यार करता लेकिन उन्हें अपने जिंदगी का हिस्सा नहीं बना सकता।

क्योंकि विशाल दलित था, और वो ब्राह्मण की लड़की से प्यार करता था। उसे इस बात की जानकारी बहुत अच्छे से थी, कि वह इस बात को कभी सच नहीं कर सकता था, कि वह और उसका प्यार हमेशा साथ रहेंगे। फिर भी उस लड़की से बेइंतहा प्यार करता था। अब इस बात को हम और आप यह कह सकते थे, कि विशाल अपने लिए गढ्ढा खुद खोद रहा था। प्यार उसी से करो जिसके साथ आप निभा सकते हो।

विशाल का प्यारा हर बंधन को तोड़ कर आगे बढ़ता जा रहा था। आखिरकार वह दिन आ ही गया जिसका इंतजार विशाल को था। विशाल अपने प्यार को साथ लेकर चल पड़ा लेकिन उसकी राह बहुत छोटी थी। वह पकड़ा गया और उसकी हत्या कर दी गई। और उसके प्यार की शादी किसी और से करा दी गई। आप को इतना अधिकार नहीं मिला कि आप अपने जीवन को खत्म कर दें। क्योंकि इस पर आप से ज्यादा आप के माता-पिता का अधिकार होता है। खुद के लिए गढ्ढा खोदने वाला व्यक्ति दुनिया का सबसे बड़ा मूर्ख है। अपने साथ साथ क‌ई जिंदगी को खत्म कर देता है। विशाल ने अपने पैर पर कुल्हाड़ी खुद मारी और इस का अंजाम उसके माता-पिता को भुगतना पड़ा।


Rate this content
Log in