STORYMIRROR

Priyanka Gupta

Abstract Inspirational

3  

Priyanka Gupta

Abstract Inspirational

दोस्त

दोस्त

1 min
356

मैं एक सड़क दुर्घटना में अपना एक पैर तुड़वा बैठी थी। डॉक्टर ने हड्डी जोड़ने के लिए ऑपरेशन करके रोड डाली दी थी।  ऑपरेशन के बाद पैर को पानी में भीगने से बचाना था।  मेरा पैर कई दिनों तक पानी और साबुन से दूर रहा। मेरा पैर बहुत ही गन्दा हो गया था। ऑपरेशन पैर के घुटने से ऊपर वाले हिस्से का हुआ था;लेकिन बैठने की भी दिक्कत थी तो मैं खुद अपना पैर नहीं धो पा रही थी।

घर पर मुझसे मिलने आने वाले सभी रिश्तेदार आदि मेरे पैर की हालत देखकर कहते कि ,"इसका पैर कितना गन्दा हो गया है। बच्ची को कितनी परेशानी है। "

मेरी सबसे अच्छी दोस्त स्नेहा भी मुझसे मिलनेआयी;हॉस्पिटल में तो वह पूरे समय मेरे साथ ही थी। उसने मेरे पैर की तरफ देखा और उसके बाद चुपचाप पानी,साबुनऔर पेडीक्योर किट लेकर आयी और मेरा पैर साफ़ करने लगी। कुछ ही देर में पैर बिलकुल साफ़ हो गया था। वह बोली, "देख, पैर साफ़ हो गया न ?"

मैंने कहा" हाँ, बिलकुल साफ़। "


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi story from Abstract