"देश के सैनिकों व सीमा पर तैनात जवानों को नमन"
"देश के सैनिकों व सीमा पर तैनात जवानों को नमन"
हमारे देश के वीर सैनिकों व सीमा पर तैनात जवानों को दिल से नमन...🙏🙏
आइए दोस्तों,
आज हम बात करते हैं कि हमारे देश के रक्षक व सीमा पर तैनात जवानों के लिए हमारे दिल में कितना सम्मान जनक स्थान हैं..?
हमारे देश के वीर सैनिक अपने प्राणों की परवाह किए बिना सीमा पर तैनात रहते हैं ताकि बाहर का कोई व्यक्ति या दुश्मन हमारे देश को व देश में रहने वाले लोगों को कोई भी नुकसान न पहुंचा सके लेकिन क्या एक सैनिक या देश के रक्षक के प्रति हमारे दिल में भी वहीं प्रेम व समर्पण का भाव हैं...?
क्योंकि अक्सर हम देखते हैं कि जब कोई देश का जवान कभी भी किसी स्थान पर नज़र आता हैं तब लोग उसके साथ एक आम इंसान की भांति ही व्यवहार करते हैं। वैसे देखा जाए तो लोग उस वक्त ये तक भूल जाते हैं कि यह वह खाश व्यक्ति हैं जो हमारे देश और देश में रहने वाले लोगों का रक्षक हैं। अगर यह खाश व्यक्ति हमारे देश की सीमा पर तैनात ना हो तो देश के दुश्मन हमें कभी भी शांति से नहीं रहने दे।
एक सैनिक अपने घर–परिवार व गांव को छोड़ कर बिना कुछ सोचे ही चला जाता हैं भारत माता की रक्षा के लिए... क्योंकि उसे यह विश्वास रहता हैं कि अगर मैं चला गया तो क्या हुआ मेरे पीछे मेरे घर के लोग, मेरे समाज व देश के लोग तो हैं जो मेरे घर–परिवार का ध्यान रख सकते हैं।
आश्चर्य कि बात तो यह हैं कि आज तक ऐसा कोई भी व्यक्ति नहीं होगा जिसने एक बार भी किसी सैनिक के घर जाकर उन लोगों का हाल–चाल पूछा हो...!
क्या देश की रक्षा का दायित्व सिर्फ़ सीमा पर तैनात जवानों का ही हैं?
क्या हमारा कोई भी फर्ज़ नहीं हैं अपने देश के प्रति?
क्यों हमेशा जब भी कोई समस्या आती हैं तो सैनिकों को ही उस समस्या में धकेल दिया जाता हैं?
देश में रहने वाले लोगों को किसी दूसरे देश या किसी दूसरे व्यक्ति से खतरा बाद में हैं बल्कि आज व्यक्ति खुद अपने ही लोगों के बीच सुरक्षित नहीं हैं।
आज के समय में सभी लोग आपस में ही झगड़ रहे हैं... कोई देश–धर्म के नाम पर तो कोई जातिवाद के नाम पर...
क्यों देश के वीर जवानों को याद करने के लिए एक दिन निश्चित कर दिया गया हैं?
15 अगस्त हो या 26 जनवरी... बस यहीं वह दिन हैं जब पूरे देश वासी देश के लिए वीर गति को प्राप्त करने वाले व देश की रक्षा करने वाले लोगों को याद करते हैं। बस इसी दिन लोगों में देश भक्ति के भाव रहते हैं और अपनी देश भक्ति को सब के समक्ष अलग अलग प्रकार से प्रस्तुत करते हैं।
अगर सच में किसी भी व्यक्ति के मन में देश व देश के वीर सैनिकों के प्रति प्रेम व सम्मान का भाव हैं तो सलाम कीजिए उनके इस जज्बे को कि वह देश की रक्षा के लिए तैनात हैं।
अपने जीवन में अगर किसी व्यक्ति का महत्वपूर्ण स्थान हैं तो वह माता–पिता के बाद एक वीर सैनिक का होना चाहिए जिसके होने से हम और हमारा परिवार सुरक्षित हैं।
धन्यवाद कीजिए उस हर एक नौजवान सैनिक का... जिसकी बदौलत हम हर त्यौहार हम अपने घर पर रह कर अपने लोगों के साथ आनंद और उत्साह के साथ मना सकते हैं।
अंत में एक ही बात कहना चाहूंगी...
देश के हर सैनिक का सम्मान कीजिए जिनके होने से हमारा देश व परिवार सुरक्षित हैं।
दिल से सम्मान कीजिए उन माता–पिता का जिन्होंने देश की रक्षा के लिए ऐसे महान वीर को जन्म दिया...
