STORYMIRROR

Man Singh Negi

Abstract

3  

Man Singh Negi

Abstract

बोल

बोल

3 mins
119


बोल रे हल्के हल्के बोल रे धीरे-धीरे राधे राधे बोल राधे राधे बोल।


मैंने कहा चंद्र चावला क्या बात है। आज वर्ष 2023, दीपावली के शुभ अवसर पर सुबह-सुबह भक्तों अनुरोध कर रहे हो। बोल रे हल्के हल्के बोल रे हल्के हल्के बोल रे धीरे-धीरे राधे राधे।चंद्र चावला ने कहा राधा का अर्थ आप जानते हो।मैंने कहा आप ही यदि राधा के अर्थ को समझाएं वही बेहतर रहेगा। 


कहते है जिसका काम उसी को साजे और करें तो ठेंगा बाजे। मैं जानता हूं आप भक्ति और अध्यात्म की बड़े ज्ञानी हो।आप ही हम जैसे अज्ञानी भक्तों को अपने पवित्र ज्ञान से भर सकते हो। आप ही हमे राधा के नाम का सही अर्थ बता सकते हो।  चंद्र चावला ने कहा राधा का अर्थ होता है। राह दिखाने वाली जब मैं अपने मार्ग से भटक जाऊं।


जब मुझे निराश घेर लेती है। जब मुझे तनाव अपने आप में जकड़ लेता है। जब तनाव के दबाव के कारण मन में बुरे विचार आते हैं। तब राधा नाम के उच्चारण से निराशा भरा जीवन तनाव से ग्रसित जीवन बुरे विचारों से भरा जीवन एवं निराशा समाप्त हो जाती है।राधा नाम के नाम का इतना प्रताप है।


जब जीवन में अंधकार छा जाता है। तब अंधकार से भरा जीवन जीवन चलायमान हो जाता है। राधा नाम के प्रताप से ही अंधकार से आच्छादित जीवन में प्रकाश पुंज स्वयं से फैलने लगता है। चंद्र चावला ने कहा राधा नाम का प्रताप यही है। राधा नाम की अमूल्य निधि राधा शब्द में ही छिपी हुई है।


चंद्र चावला ने कहा मान कुछ आज आपकी पवित्र जिह्वा से भी इस भक्ति से भरे सत्संग में कुछ हो जाए।चंद्र चावला ने भक्ति से भरे सत्संग को भक्ति मय बनाने के लिए कहा भक्त आपके जिह्वासे भी राधा भक्ति की अमृतवाणी सुनने के लिए बेकरार है।

तब मैंने कहा कहानी में कोई भूल हो जाए मैं क्षमा पार्थी हूं। मैं अपने अनुभव से बता रहा हूं। जो भी प्रभु राधे कृष्ण की भक्ति प्राप्त करना चाहते हैं। 


जो भी राधे कृष्ण की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं।वह नियमित रूप से सुबह शाम पक्षियों को पीने के लिए पानी अवश्य रखें।इसके साथ-साथ यदि आपने पौधे पाल रखे हैं। तो उन्हें भी नियमित रूप से सुबह-शाम पानी अवश्य दे। देखे वह प्राकृतिक छटा में आपको राधे कृष्ण का छुपा संदेश प्राप्त होगा। आप उनके परम भक्त कहलाओगे। आप उनके नाम सुमिरन के बिना नहीं रह पाओगे।


बोलो राधे राधे आप जितनी सेवा इन दो दोनो की करोगे। उतना ही पुण्य फल आपके जीवन में।स्वत ही प्राप्त होते रहेंगे। आपकी वाणी मधुर होती चली जाएगी।आप भी स्वयं से गुनगुनाने लगेंगे राधे राधे राधे राधे बोल मनवा धन का क्या पता राधे राधे बोल मनवा धन का क्या पता।


वास्तव में भगवान राधे कृष्ण ने हमें जो बहुमूल्य तन दिया है। समय रहते राधे-राधे बोल ले। यही हमारे लिए हमारे जीवन के लिए उत्तम है।क्योंकि पल पल समय जीवन से रेत की तरह फिसलता जा रहा है। इसीलिए अपने समय का सदुपयोग कर राधे-राधे बोलकर जीवन को सफल बनाएं। 

जीवन के अंत में हम यही कहेंगे राधे नाम का जप तप चलता रहना चाहिए। बोलो राधे राधे बोलो राधे राधे।


इतिश्री


Rate this content
Log in

Similar hindi story from Abstract