STORYMIRROR

Manish Gode

Horror

3.4  

Manish Gode

Horror

भूतिया जहाज prompt 9

भूतिया जहाज prompt 9

2 mins
369


मैरी सेलेस्ट नाम का एक जहाज था। वह ना टुटा ना डुबा, किंतु नाविकों और जहाजीयों के बीच आज तक उसके चर्चे सुनने को मिलते है। अंतिम बार ये जहाज अपने साथ दस लोगों और चालक दल को लेकर अचानक गायब हो गया। १८७२ में पुर्तगाल में यह जहाज समुद्री तट पर अचानक प्रकट हुआ, जो बिना किसी इंसान के यों ही सागर में घूम रहा था। तब से इसे भूतिया और प्रेत बाधित जहाज कहा जाने लगा।

१८६१ में कनाडा के एक शिपयार्ड में इसे बनाया गया था। पहले इसका नाम ‘द एमेझाँन’ रखा गया था। अपनी यात्रा के शुरूआती सालों में ये जहाज काफी कुख्यात रहा था। क्यों कि बार-बार इसके मालिक बदल रहे थे। अफवाहों का बाजार गर्म हो रहा था कि इसमें भूतों का वास है। इस जहाज का पहला कैप्टन इतना बिमार हो गया था कि जब भी वह खाँसता, तो उसके मुँह से खुन निकलने लगता। और जब इस जहाज के पहले मालिक रॉबर्ट मँकलेन की बिमारी से मौत हुई तब इसे भूतिया जहाज घोषित कर दिया गया। इसे बेचने का फैसला लिया गया। ये जहाज इतना बदनाम हो गया था कि या तो यह समुद्री हादसों का शिकार हो जाता या इसके मालिक की मौत हो जाती।

इतना सब होने के बावजुद इसे लॉर्ड रिचर्ड हेंस ने खरीदने का ढाढस दिखाया और इसका नाम बदल कर मैरी सेलेस्ट रखा गया। इसका हुलिया और रंग बदलने के बावजुद होनी को कौन टाल सकता था। जैसे कि होता आ रहा था, रिचर्ड हेंस की भी मृत्यु हो गयी। तब इसे बेंजामिन ब्रिक्स नाम के एक कैप्टन को बेच दिया गया। वह अपने साथ दस लोगों को लेकर समुद्री सफर पर निकला तो वापस ही नही आया। उन सभी की खोज खबर ली गयी, किंतु सब व्यर्थ रहा।

और जब वह जहाज पुर्तगाल के तट पर दिखा, तो वह खाली था। और अगले ही दिन वह समुद्र की लहरों में वह फिर से खो गया। एक अंजान सफर पर, फिर कभी, किसी नई जगह पर दिखायी देने के लिये और लोगों के बीच अपने खौफ को कायम रखने के लिये..!


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi story from Horror